हाई कमान ने मुझे राज्य सभा जाने को कहा, मैंने ठुकरा दिया: सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें राज्य सभा सीट का प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें विनम्रतापूर्वक मना कर दिया। मैं राज्य की राजनीति में ही रहना चाहता हूं। मेरी राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।" गौरतलब है, डीके शिवकुमार राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।