हाई से 70% तक टूट गया OLA का शेयर, ₹50 से नीचे आया भाव; यह है बड़ा कारण
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान लगभग 7% टूटकर 52 सप्ताह के अपने न्यूनतम स्तर पर ₹46.80 पर पहुंच गए। कंपनी का शेयर 52 सप्ताह के अपने उच्चतम स्तर ₹157.53 से 70% तक टूट गया है। ओला इलेक्ट्रिक की सहायक कंपनी ओला टेक्नोलॉजीज़ के खिलाफ दिवालिया याचिका दायर होने के बाद यह गिरावट दर्ज हुई है।