इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी में गैंगस्टर एक्ट 1986 के तहत जारी FIR दर्ज होने पर नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस कानून को 'जन्म से निष्प्रभावी' बताने के बावजूद मुकदमे दर्ज होने पर अपर मुख्य सचिव (गृह) से तीन सप्ताह में व्यक्तिगत हलफनामा मांगा गया है। अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी।