ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब पहने ऑनलाइन गाना गाने पर 74 कोड़ों की सज़ा सुनाई गई है। उनका गाने का वीडियो दिसंबर-2024 में यूट्यूब पर वायरल हुआ था। बकौल रिपोर्ट्स, कार्यक्रम में शामिल आठ अन्य लोगों को भी यही सज़ा मिली है। इसके अलावा उनकी कलात्मक गतिविधियों व विदेशी यात्रा पर 2-साल तक की रोक लगाई गई है।