ईरान में लोकप्रिय गायक मेहदी याराही को शराब रखने और पीने का दोषी ठहराए जाने के बाद कोड़े मारने की सज़ा दी गई है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि याराही को अपने गाने के लिए सज़ा दी गई। गौरतलब है, याराही ने अपने एक गाने में महिलाओं से हिजाब को नहीं पहनने का आग्रह किया था।