सऊदी अरब के 2 एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों ने मिसाइल व ड्रोन से किया हमला, 3 की मौत व 36 घायल
यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रियाद और अबहा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए जिनमें 3 लोगों की मौत और 36 घायल हुए हैं। सऊदी गठबंधन ने जवाबी कार्रवाई में हूती विद्रोहियों के 82 सैन्य ठिकाने नष्ट करने का दावा किया। इनमें पहाड़ों में मौजूद बैलिस्टिक मिसाइल ठिकाने, कमांड-कंट्रोल सेंटर, संचार व्यवस्था और हूती लड़ाकों के जमावड़े वाले स्थान शामिल हैं।