हाथों से टोपियां बुनकर अपना निजी खर्च निकालता था मुगल शासक औरंगज़ेब
इतिहासकारों के अनुसार, मुगल शासक औरंगज़ेब ने अपना कुछ समय हाथ से टोपियां बुनने और कुरान लिखने में बिताया था। औरंगज़ेब अपने निजी खर्च के लिए शाही खज़ाने का इस्तेमाल करने के खिलाफ था इसलिए वह हाथों से बुनी टोपियों को बेचकर निजी खर्च चलाता था। उसने अपने शासन काल में सख्त इस्लामी नीतियां व शरिया कानून लागू किए थे।