हाथी चले बाज़ार, कुत्ते भौंके हज़ार: लॉरेंस पर दिए बयान को लेकर धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव
पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई पर दिए बयान को लेकर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कहा है, "हाथी चले बाज़ार, कुत्ते भौंके हज़ार।" उन्होंने कहा, "आप (पत्रकार) देख रहे हो...मेरे पास सुरक्षा नहीं है...जिसे मारना है मार दे।" उन्होंने कहा था कि कानून अनुमति दे तो वह लॉरेंस का नेटवर्क खत्म कर देंगे।