कर्नाटक की कांग्रेस विधायक नयना मोटम्मा ने हासन के बेलूर से जंगली हाथियों को चिक्कमगलुरु के भद्रा वन्यजीव अभयारण्य भेजने के अभियान के विरोध में इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायकों से चर्चा किए बिना अभियान शुरू किया गया। बकौल MLA, इससे उनके क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष बढ़ सकता है। स्पीकर ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।