हाथ में हथकड़ी डालकर उन्हें भेजना अमानवीय: US से भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने पर मायावती

अवैध भारतीय आप्रवासियों को हथकड़ी लगाकर डिपोर्ट किए जाने पर बसपा प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "महिलाओं व बच्चों सहित 104 भारतीयों को हथकड़ी व पांव में बेड़ी डालकर अमानवीय तरीके से अमेरिका द्वारा सैन्य विमान से वापस भेजा गया।" मायावती ने कहा, "यह अति दुखद, देश के स्वाभिमान से जुड़ा और ठेस पहुंचाने वाला मामला है।"