हैदराबाद में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बुधवार शाम को मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्तियां तोड़ दीं जिसके बाद गुस्साए लोगों ने इलाके में जमकर पथराव किया और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस हंगामे में एक इंस्पेक्टर, कुछ सिपाही और आम नागरिक घायल हुए हैं। इसके बाद गुरुवार को एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इलाके का दौरा किया।