हिना खान ने करवाचौथ पर लगाया मांग में सिंदूर, पति रॉकी ने छुए एक्ट्रेस के पैर
एक्ट्रेस हिना खान ने पति रॉकी जायसवाल से शादी होने के बाद अपना पहला करवाचौथ का व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने लाल रंग का सलवार-सूट पहना और मांग में सिंदूर लगाया। हिना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें से एक में रॉकी उनके पैर छूते दिख रहे हैं। हिना ने लिखा, "हमारी दुनिया एक-दूसरे के इर्द-गिर्द घूमती है।"