UP में ग्राम विकास अधिकारी घूस लेते अरेस्ट, परिवार रजिस्टर की कॉपी देने के लिए मांगी थी रिश्वत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ऐंटी करप्शन टीम ने ग्राम विकास अधिकारी सुशील खारी को परिवार रजिस्टर की नकल देने के बदले ₹5,000 रिश्वत लेते हुए दबोचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता सलमान राणा की सूचना पर मेरठ टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Load More