'महारानी 5' में हुमा कुरैशी ने क्यों मुंडवाया सिर? खुद बताई वजह
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी 'महारानी' के 5वें सीज़न में रानी भारती के किरदार में गंजे लुक में नज़र आई हैं। हुमा ने कहा, "इस सीज़न में कुछ ऐसा करने की ज़रूरत थी...जो मैंने पहले नहीं किया था। गंजे लुक को अपनाना अभिनेत्री के तौर पर मेरे लिए सीमाओं से आगे बढ़ने जैसा था। घबराई हुई थी...लेकिन बहुत उत्साहित भी थी।"