हेमा मालिनी ने बताया उन्होंने अभी तक क्यों नहीं देखी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'

ऐक्ट्रेस-पॉलिटिशियन हेमा मालिनी से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने दिवंगत पति-अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' देखी है। इस पर हेमा ने बताया, "जब यह रिलीज़ हुई थी, तब मैं मथुरा (यूपी) में थी।" उन्होंने कहा, "मैं इसे अभी नहीं देख सकती, यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक होगा। मेरी बेटियां भी यही कह रही हैं।"