inshorts

हेमा मालिनी पर मुंबई में VIP ट्रीटमेंट को लेकर आगबबूला हुआ वोटर, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई में बीएमसी चुनाव में मतदान करने पहुंचीं अभिनेत्री-नेत्री हेमा मालिनी पर एक वृद्ध वोटर वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर भड़क गया जिसका वीडियो सामने आया है। वोटर ने कहा, "बहुत अव्यवस्था है...मैं सुबह 7:30 बजे वोट देने पहुंचा, 9:30 बजे वोट कर पाया। कोई जवाबदेही नहीं है।" हेमा मालिनी ने जवाब देने के लिए सहयोगी को आगे कर दिया था।