हिमाचल CM के डिनर मेन्यू में शामिल किया गया जंगली मुर्गा जिसके शिकार पर है रोक
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को कुपवी दौरे पर पहुंचे जहां उनके डिनर मेन्यू में जंगली मुर्गा शामिल किया गया। इसकी आलोचना करते हुए X पर वीडियो शेयर कर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लिखा, "...जनता सब देख रही है।" हिमाचल में जंगली मुर्गा संरक्षित प्रजाति है जिसके शिकार पर जुर्माने व जेल तक का प्रावधान है।