हिमाचल में BJP के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के बड़े भाई रेप केस में गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल के बड़े भाई 75 वर्षीय राम कुमार बिंदल को रेप केस में गिरफ्तार किया गया है जिसकी पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक 25 वर्षीय युवती ने राम कुमार पर सोलन स्थित उनके क्लीनिक में 8 अक्टूबर को रेप करने का आरोप लगाया है।