हीरो के लिए पैसे नहीं थे इसलिए ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा' में की थी ऐक्टिंग, मिला नैशनल अवॉर्ड
फिल्म 'कांतारा' के लिए बेस्ट ऐक्टर का नैशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाले ऋषभ शेट्टी इसके डायरेक्टर भी हैं। फिल्म का बजट ₹16 करोड़ था जिसमें ऐक्टर्स को भी कास्ट करना था। इतनी कम फीस में शेट्टी को हीरो का रोल निभाने वाला कोई ऐक्टर नहीं मिल रहा था इसलिए उन्होंने मजबूरी में खुद ही हीरो का रोल किया था।