हीरामंडी तो छोड़िए, सब्जी मंडी में भी नहीं: काम ना मिलने पर ऐक्ट्रेस अदिति राव हैदरी

ऐक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने डायरेक्टर फराह खान के व्लॉग में खुलासा किया है कि 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' सीरीज़ की सफलता से उनके करियर को कोई खास फायदा नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा, "हीरामंडी तो छोड़िए, सब्जी मंडी में भी नहीं। 'हीरामंडी' के बाद मुझे लगा कि अब तो ढेर सारे ऑफर आएंगे लेकिन...सचमुच सूखा पड़ गया।"