हिरासत में 10-15 थप्पड़ मारे गए, जबरन कोरे कागज़ों पर लिए गए साइन: ऐक्ट्रेस रान्या राव
सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री रान्या राव ने कहा है कि डीआरआई अधिकारियों ने उन्हें 10-15 थप्पड़ मारे और जबरन कोरे कागज़ों पर हस्ताक्षर लिए। डीआरआई एडीजी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्हें हिरासत में सही से सोने नहीं दिया जा रहा है और पर्याप्त खाना नहीं दिया जा रहा है।