हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं को किया गया रिहा, PM आवास के बाहर दिया था धरना
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रिहा कर दिया है। गौरतलब है, प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष के नेताओं ने धरना दिया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।