inshorts

होली मिलन में अश्लील गीत गाने को लेकर JDU विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ FIR दर्ज

होली मिलन समारोह में अश्लील गीत 'भौजी' गाने को लेकर भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल व अन्य के खिलाफ एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, सोमवार को नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें मंडल ने अश्लील गीत गाया था और डांसर के गाल पर नोट भी चिपकाया था।