अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में होली मनाने को लेकर हो रहे विवाद के बीच बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कहा है, "एएमयू में होली मनाई जाएगी। अगर कोई मारपीट करेगा तो उसे ऊपर पहुंचा देंगे।" उन्होंने कहा, "होली मनाने के लिए परमिशन की आवश्यकता नहीं है। हिंदू छात्र रजिस्ट्रार को एक पत्र दे दें, कोई दिक्कत नहीं आएगी।"