हॉलीवुड में ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके
अमेरिका के हॉलीवुड में 97वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई जबकि भूकंप का केंद्र उत्तरी हॉलीवुड में था। भूकंप को लेकर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि झटके पूरे लॉस एंजिलिस में कई मीलों तक महसूस किए गए हैं।