हालत में सुधार है, आप लंबी उम्र की कामना करें: धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उनके परिवार की टीम
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) की सेहत को लेकर उनकी टीम ने ताज़ा अपडेट जारी किया है। धर्मेंद्र के परिवार की टीम ने बताया, "सर की हालत में सुधार हो रहा है और उन पर इलाज़ का असर हो रहा है। आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करें।" धर्मेंद्र मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं।