inshorts

हुसैन उस्तरा की बेटी ने 'ओ रोमियो' टीम को धमकी देने का आरोप नकारा, की प्री-स्क्रीनिंग की मांग

मृत गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म 'ओ रोमियो' की टीम को धमकी देने के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐक्टर्स शाहिद और तृप्ति के किरदारों में दिखाया गया रोमांटिक ऐंगल गलत है क्योंकि तृप्ति का किरदार उनके पिता के लिए बहन जैसा था। सनोबर ने फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की मांग की है।