हास्य व मज़ाक में महीन फर्क है: कपिल के शो में टैगोर के मज़ाक को लेकर बंगाली कवि
बंगाली कवि श्रीजातो बंद्योपाध्याय ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के गीत 'एकला चलो रे' का मज़ाक उड़ाने पर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "हास्य और मज़ाक में महीन फर्क है और इसे पार करना खतरनाक हो सकता है।" इसे लेकर मेकर्स को कानूनी नोटिस भी भेजा गया है।