फिल्ममेकर हंसल मेहता ने बताया है कि 'हैरी पॉटर' फिल्मों की सीरीज़ में 'ड्रेको मैल्फॉय' का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड ऐक्टर टॉम फेल्टन उनकी वेब सीरीज़ 'गांधी' में काम करेंगे। हंसल ने बताया, "मैं इन शानदार अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों टॉम फेल्टन, मॉली राइट, राल्फ ऐडेनियी, जेम्स मरेई, लिंडन एलेक्ज़ेंडर, साइमन लेनन (आदि) का निर्देशन करने को लेकर उत्साहित हूं।"