रॉजर फेडरर के संन्यास लेने पर फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने अपने पोस्ट में ऐक्टर अरबाज़ खान की फोटो शेयर कर दी। उन्होंने हैशटैग रॉजर फेडरर के साथ लिखा, "आपको मिस करूंगा चैंपियन।" एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "फेडरर के संन्यास पर सर्वश्रेष्ठ ट्वीट।" एक अन्य ने मज़ाक में लिखा, "उम्मीद है आप फेडरर की ऐक्टिंग को मिस नहीं करेंगे।"