हंसी के शहंशाह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ: राजू श्रीवास्तव के निधन पर अनिल अग्रवाल

वेदांता रिसोर्सेज़ लिमिटेड के अरबपति चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है, "गजोधर भैया हमें हमेशा याद रहेंगे।" उन्होंने आगे लिखा है, "हंसी के शहंशाह राजू श्रीवास्तव जी के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ...उन्होंने हमारी दुनिया को हंसी की सौगात दी। आरआईपी...ओम शांति।🙏"