सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस

कर्नाटक में सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल की जांच कर रही एसआईटी ने प्रज्वल के उसके सामने पेश न होने के बाद उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। प्रज्वल ने एसआईटी से पेश होने के लिए 7 दिन की मोहलत मांगी थी। बकौल रिपोर्ट्स, सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल अभी जर्मनी में हैं।