inshorts

कज़ाकिस्तान से भारत लाया गया वॉन्टेड आशीष, इंटरपोल ने जारी की थी रेड नोटिस

CBI ने MEA, MHA और हरियाणा पुलिस के समन्वय से हत्या के वॉन्टेड आरोपी आशीष कुमार को कज़ाकिस्तान से सोमवार को भारत लाया। दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष पर नवंबर, 2025 में शादी समारोह के बाद एक शख्स पर बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप है।