हत्यारों को हत्या के माध्यम से ही सबक मिलना चाहिए: उदयपुर हत्याकांड पर बीजेपी नेता
उदयपुर (राजस्थान) में दो लोगों द्वारा एक शख्स की हत्या करने पर कर्नाटक के पूर्व-मंत्री व बीजेपी नेता के.एस. ईश्वरप्पा ने कहा है कि इन हत्यारों को हत्या के माध्यम से ही सबक सिखाया जाना चाहिए। वहीं, आरोपियों द्वारा एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने पर उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्रवादी ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा।