उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है, "जैसे हनुमान जी का नाम लेने से भूत भागता है, वैसे ही सुहेलदेव जी का नाम लेने से बुखार भागता है।" उन्होंने कहा, "हमने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर लाखों नेता पैदा कर दिए हैं।" दरअसल, वह गाज़ीपुर में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।