हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी का हुआ तलाक, सिंगर ने गुज़ारा भत्ता के तौर पर दिए ₹1 करोड़
सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है और दोनों ने गुरुवार को साकेत (दिल्ली) फैमिली कोर्ट में तलाक का समझौता किया। हनी ने जज के सामने शालिनी को गुज़ारा भत्ता के तौर पर सील बंद लिफाफे में ₹1 करोड़ का चेक दिया। शालिनी ने 2021 में हनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।