हनुमान चालीसा का पाठ काम नहीं आया: महाराष्ट्र उपचुनाव में एमवीए की जीत पर संजय राउत

महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) उम्मीदवार जयश्री जाधव की जीत की शिवसेना सांसद संजय राउत ने सराहना की है। राउत ने कहा कि परिणाम दिखाता है कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर 'गंदी राजनीति’ और हनुमान चालीसा का पाठ काम नहीं आया। जाधव को 19,307 मतों के अंतर से जीत मिली है।