हमें रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले की कोई जानकारी नहीं है: कर्नाटक सरकार
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार के पास कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी गिरोह के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रहे राजस्व खुफिया निदेशालय और सीबीआई से सरकार की कोई बातचीत नहीं हुई है।