हम 60 सीटों की उम्मीद कर रहे थे लेकिन अब सिर्फ संघर्ष कर रहे हैं: कुमारी शैलजा
हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलने पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है, "हमें 60 सीटों पर जीत की उम्मीद थी लेकिन अब सिर्फ हम संघर्ष कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अंतिम परिणाम तक हम इंतज़ार करेंगे। देखेंगे कि क्या हुआ है, हमसे चूक हुई है या फिर बीजेपी ने खेल किया है।"