हम CM नीतीश का स्वागत करते हैं, बिहार में खेला होगा देखते रहिए: RJD विधायक

बिहार में आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने भविष्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू संग गठबंधन को लेकर कहा है, "बिहार में खेला होता रहा है और आगे भी खेला होगा...देखते रहिए।" उन्होंने कहा, "राजनीति परिस्थिति का खेल है...अगर वह (नीतीश) सांप्रदायिक शक्तियां छोड़कर आते हैं तो हम स्वागत करेंगे।" बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।