दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एक भी सीट न जीतने पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है, "कांग्रेस के सभी सिपाहियों ने न्याय की लड़ाई बेहद मज़बूती के साथ लड़ी मगर परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए।" उन्होंने कहा, "हम अपनी कमियों और गलतियों की समीक्षा करेंगे और दिल्ली की जनता की सेवा का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।"