अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ अपनी क्रिसमस परंपराओं को लेकर बताया कि वे अब भी परंपराएं बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश...क्रिसमस को एक साथ बिताने की होती है...क्योंकि हम अधिकतर अलग-अलग काम करते हैं।" बकौल प्रियंका, क्रिसमस व अन्य छुट्टियों पर उनका ध्यान हमेशा 'परिवार के साथ घर पर रहने' पर होता है।