हम इसके बाद शादी कर सकते हैं: 'आई लव यू' बोल रहे पुरुष फैन से शाहरुख खान

अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दुबई के इवेंट में 'आई लव यू' बोल रहे पुरुष फैन से मज़ाक में कह रहे हैं, "आई लव यू टू...हम इसके बाद शादी कर सकते हैं।" फैन के 'मैं आपको छूना चाहता हूं' कहने पर खान ने कहा, "ऐसे खुलेआम थोड़े बोलते हैं...मुझे भी शर्म आती है।"