हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे: 'दीपिका ब्रह्मास्त्र फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा हैं' सवाल पर अयान

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के एक सीन में ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के होने के दावों पर फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा है, "मुझे लगता है यह आपकी कल्पना है...जो आप देखना चाहते हैं, वो ही देखते हैं।" अयान ने कहा, "हम इसकी पुष्टि अभी नहीं कर रहे हैं...कि दीपिका (ब्रह्मास्त्र के) पहले पार्ट का हिस्सा हैं या दूसरे पार्ट का।"