महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व एनसीपी नेता अजित पवार ने राज्य में जारी राजनीतिक संकट को लेकर गुरुवार को कहा, ''हम उद्धव ठाकरे जी के साथ अंत तक खड़े रहेंगे। हम मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।'' पवार ने आगे कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार को बचाने की ज़िम्मेदारी तीनों (शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी) पार्टियों की है।