inshorts

हम उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं: महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच एनसीपी नेता जयंत पाटील

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच एनसीपी नेता जयंत पाटील ने गुरुवार को कहा, "हम अंत तक (मुख्यमंत्री) उद्धव ठाकरे...के साथ मज़बूती से खड़े हैं।" उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) महाराष्ट्र के विकास व कल्याण के लिए स्थापित सरकार है।" बकौल पाटील, "मुझे विश्वास है कि...एक सच्चा शिवसैनिक ऐसा व्यवहार नहीं करेगा जो...बालासाहेब ठाकरे के विचारों से अलग हो।"