अभिनेत्री ज़रीन खान ने 'बिग बॉस' फेम शिवाशीष मिश्रा को डेट करने की खबर पर कहा है, "हम एक खूबसूरत दौर में हैं...मैं इसे पसंद कर रही हूं और इसका आनंद ले रही हूं।" उन्होंने आगे कहा, "हम हाल में ही संपर्क में आए हैं...एक-दूसरे को जानने की कोशिश में हैं...डेटिंग करें या न करें, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं।"