हम एक बार फिर एक समाज के तौर पर विफल रहे: मुनव्वर फारुकी के बयान पर मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब

ऐक्टर मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के बयान 'पिछले 2 महीने में 12 शो कैंसल हुए हैं...नफरत जीत गई, आर्टिस्ट हार गया' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम एक बार फिर एक समाज के तौर पर विफल रहे लेकिन मुनव्वर भाई उम्मीद मत खोइए। आपको मंच पर वापस देखने के लिए उत्सुक हूं 🤗🤗।"