हम एमवीए सरकार के अल्पमत में होने की घोषणा का इंतज़ार कर रहे हैं: बीजेपी नेता मुनगंटीवार

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच बीजेपी के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी महाविकास आघाडी (एमवीए) सरकार द्वारा उसके अल्पमत में होने की घोषणा किए जाने का इंतज़ार कर रही है। मुनगंटीवार ने आगे कहा कि मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र बीजेपी इस समय 'इंतज़ार करो और देखो' का रुख अपनाए हुए है।