अभिनेत्री युविका चौधरी ने पति प्रिंस नरूला संग तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमने महसूस किया कि हम अब और करीब आ गए हैं।" उन्होंने कहा, "हमने अफवाहों पर कुछ नहीं बोला क्योंकि प्रिंस इमोशनल हैं और उनपर अफवाहों का असर पड़ा। हमारे घर में काम चल रहा था इसलिए मैं मां के घर रही थी।"